ePaper

नाबालिग की हत्या कर शव को घर में किया दफन

Updated at : 19 May 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग की हत्या कर शव को घर में किया दफन

मुरला गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर शव को घर के भीतर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था जिसे स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

रामगढ़वा.थाना क्षेत्र के मुरला गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर शव को घर के भीतर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था जिसे स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना में पुलिस ने नाबालिग लड़की के दादा राधा शरण दास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना शनिवार के रात की बतायी बताई जा रही. पुलिस ने बरामद शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेजकर हत्या के कारणों सहित अन्य मामले की छानबीन कर रही है. मृतका के पिता भगवान दास घर से फरार है. थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पाण्डेय ने बताया कि मृतका की मां शनिवार की रात करीब दस बजे थाना पर आकर अपनी पुत्री के घर से गायब होने की सूचना दी. इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की तो धीरे-धीरे मामले की जानकारी मिली कि उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नियत से घर में ही गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया है. इसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए दण्डाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजा कुमार की उपस्थिति में रविवार की दोपहर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर गड्ढे से खोदकर शव को बरामद किया. उन्होंने बताया कि गड्ढे में शव के ऊपर नमक भी डाला गया था. इससे प्रतीत हो रहा है कि सुनियोजित साजिश के तहत इसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नियत से उसे गड्ढा खोदकर घर के भीतर ही दफना दिया गया था. जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. पुलिस पारिवारिक विवाद सहित प्रेम-प्रसंग आदि बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार भगवान दास शराब के नशे में अक्सर घर में मारपीट करता था. शनिवार को भी पत्नी के साथ मारपीट की थी. मौके पर थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पाण्डेय, अवर निरीक्षक कृष्णा राय, अजीत कुमार सिंह सहित अन्य थाना कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन