ePaper

Motihari :स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

Updated at : 22 Mar 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari :स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

खंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

पीपराकोठी. प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल समृद्ध बिहार का नारा दिया. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. उसके बाद रंगोली, वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया. इस क्रम में राजकीय मध्य विद्यालय सलेमपुर, यूएमएस जीवधारा, यूएमएस बभनौलिया, जीएमएस झखरा, पंडितपुर, मुर्दाचक बुनियादी विद्यालय, मध्य विद्यालय तेनुआ आदि जगहों पर बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर प्रभारी एचएम रुमित रौशन, प्रधानाध्यापक मनोज ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार, रुमित रौशन, चतुर्भुज बैठा, प्रेम नारायण, संजय जायसवाल, नरेंद्र कुमार ठाकुर, कुमारी निभा सिन्हा, प्रभुनन्दन ठाकुर, ज्योतिक बैठा, विनय पाण्डेय, नमिता किरण, सुनीता कुमारी, रतिश कुमार, मो एकरामुद्दीन, गीता कुमारी, रंजन कुमार आदि मौजूद रहे.

सिकरहना. ढाका हाई स्कूल के परिसर में कई तरह के कार्यक्रम एवं स्टॉल आयोजित किये गये. उन्नत बिहार,विकसित बिहार के थीम पर जीविका, समेकित बाल विकास परियोजना,पंचायत राज, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग,नगर परिषद ढाका, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के स्थानीय कार्यालयों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का निरीक्षण एसडीओ साकेत कुमार एवं बीडीओ डॉ इस्माइल अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली, पेंटिंग, क्वीज एवं वाद विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को एसडीओ एवं बीडीओ द्वारा पुरस्कृत किया गया.

पहाड़पुर. प्रखंड के सोनवल पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनवल दक्षिण पट्टी के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र व डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा समिति सोनवल के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस कार्यक्रम मनाया गया.इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण, संगीत का आयोजन किया गया. मौके पर समाजसेवी अजीत सरकार, विद्यालय के सहायक शिक्षक विनोद कुमार, वरुण पासवान, रजत सिंह, आभा मिश्रा, रामधारी पासवान, भोला पांडे, राधाकांत भगत, अरविंद पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

चिरैया. स्थानीय महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें संकुल स्तर पर चयनित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राएं शामिल हुए, जिसमें साईकिल रैली के साथ साथ रंगोली, चित्रकला एवं भाषण आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर बीईओ सरोज कुमार सिंह ने उन्हें शील्ड व मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया. मौके पर बीपीएम राहुल कुमार, शिक्षक आदित्य राज, राघवेंद्र कुमार, राजेश्वर प्रसाद, प्यारे सतीश कुमार सिंह, संतोष कुमार दयाशंकर पंडित, नीलेश कुमार, कामेश्वर प्रसाद सिंह, खालिद हसमुल्लाह, शहबाज आलम आदि शामिल थे.

पकड़ीदयाल. बिहार दिवस पर अनुमंडल मुख्यालय में शिक्षा विभाग के सौजन्य से कई कार्यक्रम हुए.इससे पहले पूर्व मंत्री सह विधायक इं राणा रणधीर सिंह ,एसडीओ अविनाश कुमार,डीएसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी तथा कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आदित्य राज ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.इस मौके पर विधयक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है.एनडीए की अगुआई में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है. मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा 14 स्टॉल लगाए गए है.उक्त कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा.इसी क्रम में आज रंगोली ,क्विज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन