Motihari: केसरिया बाजार में गल्ला व्यवसायी से 2 लाख की लूट, हवाई फायरिंग

Published by :Aniket Kumar
Published at :09 May 2026 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari News kesariya bazar loot grain merchant firing two lakhs

फायरिंग का प्रतीकात्मक फोटो

Motihari News: मोतिहारी के केसरिया बाजार में बेखौफ अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी लालबाबू शाह से दो लाख रुपये की लूट की. वारदात के दौरान फायरिंग कर इलाके में फैलाई दहशत. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की पहचान करने में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया बाजार में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी लालबाबू शाह को निशाना बनाते हुए उनसे करीब दो लाख रुपये छीन लिए. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

चश्मदीदों के अनुसार, व्यवसायी लालबाबू शाह जब अपनी दुकान या लेनदेन के काम में व्यस्त थे, तभी अचानक पहुंचे अपराधियों ने उन पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी का फायदा उठाकर अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई

पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश हो रही है. पुलिस ने व्यवसायियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जल्द खुलासे का दावा किया है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का भाव देखा जा रहा है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन