Motihari: हरसिद्धि में फंदे से लटका मिला युवक, महिला हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

Updated:
विज्ञापन

मौके पर जांच करती टीम

Motihari News: हरसिद्धि के मठलोहियार में युवक का शव फंदे से लटका मिला. शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है और एक महिला को हिरासत में लिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार पंचायत स्थित वार्ड नंबर-7 में शनिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ध्रुप पटेल के 22 वर्षीय पुत्र अजय पटेल के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका पर जांच कर रही है.

नहर किनारे मवेशी घर में मिला शव

जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर नहर किनारे बने झोपड़ीनुमा मवेशी घर में युवक का शव फंदे से लटका देखा गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची हरसिद्धि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

शरीर पर मिले चोट के निशान

पुलिस के मुताबिक मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं. शव पर धूल-मिट्टी लगे होने के कारण पुलिस को शक है कि युवक की पहले हत्या की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया.

प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है. पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल को भी खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि मृतक का एक महिला से संबंध था और दोनों का वीडियो भी वायरल हुआ था. इसी मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और टेक्निकल सेल की मदद ली है. वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने जल्द खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

हरसिध्दि (मोतिहारी) से बृजकिशोर कुशवाहा की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन