Motihari News: नेपाली महिलाओं को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए विशेष शिविर शुरू

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

पूर्वी चंपारण के बंजरिया में नेपाली बहुओं के लिए बड़ी राहत भरी पहल शुरू हुई है. भारतीय पुरुषों से विवाहित नेपाली महिलाएं अब विशेष शिविर के जरिए भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगी. आखिर क्या है पूरी प्रक्रिया और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बंजरिया प्रखंड में भारतीय पुरुषों से विवाहित नेपाली महिलाओं को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है.

यह पहल बिहार सरकार के गृह विभाग और भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू की गई है. अभियान से भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.

सीएससी केंद्र पर लगेगा विशेष शिविर

प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है.

उन्होंने बताया कि प्रखंड परिसर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां पात्र नेपाली महिलाएं भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन जमा कर सकेंगी.

प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

जागरूकता अभियान पर जोर

इस अभियान की सफलता के लिए बीडीओ ने अंचलाधिकारी, स्थानीय मुखिया और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भी भेजा है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी महिलाओं को जागरूक करें, ताकि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर आवेदन कर सकें.

सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

अब तक कई नेपाली महिलाओं को भारतीय नागरिकता संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.

प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से उनकी पहचान सुनिश्चित होगी और भविष्य में कानूनी एवं दस्तावेजी समस्याओं से भी राहत मिलेगी.

मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन