सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत, पति व ससुर घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2024 10:20 PM

विज्ञापन

कमाल पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर 02 की मां-बेटी की मौत सुगौली एनएच पर सड़क दुर्घटना में हो गयी, जबकि पति और ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

पहाड़पुर .थाना क्षेत्र के कमाल पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर 02 की मां-बेटी की मौत सुगौली एनएच पर सड़क दुर्घटना में हो गयी, जबकि पति और ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताते चलें कि मृत महिला अपनी बेटी, ससुर व पति के साथ अपने मैके नेपाल गई हुइ थी. विगत दो दिन पूर्व उसके मैके नेपाल में शादी थी. शादी समारोह से लौटने के क्रम में मां सलमा खातून (25 ) बेटी प्रीति खातून (05) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं पति फिरोज मियां और ससुर सत्तार मियां घायल हो गए. इनके ससुराल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इधर सीओ पुष्कल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन