मोतिहारी: अजगरी पंचायत में विशेष सहयोग शिविर, 111 में से 72 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक विशाल शाह और उपस्थित अधिकारी

बंजरिया के अजगरी पंचायत में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में 111 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 72 का मौके पर निष्पादन किया गया. शिविर में लाभार्थियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया प्रखंड के अजगरी पंचायत स्थित आरटीपीएस कार्यालय पकड़िया परिसर में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता नरकटिया विधायक विशाल शाह ने की. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था.

111 आवेदन प्राप्त, 72 का मौके पर निष्पादन

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 72 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 39 आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया. अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया.

लाभार्थियों को मिला राशन कार्ड

शिविर के दौरान करीब 10 पात्र लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया. इसके अलावा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया.

जनसेवा और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरकटिया विधायक विशाल शाह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.

उन्होंने जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए शिविर के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुखिया वीणा सिंह ने विधायक एवं अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव, बीडीओ अजय कुमार प्रिंस, सीओ रोहन रंजन सिंह, एमओ साकेत कुमार, कृषि पदाधिकारी, एमओआईसी डॉ. साजिया तरन्नुम, मुखिया पति दीपक कुमार सिंह, एएसआई रणवीर कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन