मोतिहारी को सौगात: चकिया में बनेगा पहला हर्बल पार्क, लुप्तप्राय औषधीय पौधों का होगा संरक्षण

Updated:
विज्ञापन
Motihari News Chakia first herbal park radha mohan singh medicinal plants bihar news

औषधीय पौधे

Motihari News: चकिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिले का पहला हर्बल पार्क बनेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह मंगलवार को स्थल निरीक्षण करेंगे. इस पार्क में दुर्लभ औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों का संरक्षण कर लोगों को सेहतमंद बनाया जाएगा. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के चकिया से निर्मल मिश्रा की रिपोर्ट

Motihari News:  पूर्वी चम्पारण जिले के चकिया अनुमंडल कार्यालय स्थित कृषि विभाग की भूमि पर जिले का पहला भव्य हर्बल (औषधीय) पार्क बनाया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है. इस सिलसिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह मंगलवार की शाम को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शिवानी शुभम सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

दुर्लभ जड़ी-बूटियों का होगा संरक्षण

औषधीय पार्क एक ऐसा विशेष हरित क्षेत्र होगा जहां विभिन्न प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों को उगाया और संरक्षित किया जाएगा. इस पार्क के निर्माण का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे समय के साथ लुप्तप्राय हो रही पौधों की प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने में मदद मिलेगी. यह पार्क न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि आयुर्वेद और प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा.

सेहत सुधारेगी पार्क की शुद्ध हवा

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने बताया कि इस हर्बल पार्क का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रकृति और हमारी प्राचीन उपचार विधियों से जोड़ना है. इस पार्क में आने वाले लोग टहलने के साथ-साथ प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के सीधे संपर्क में आएंगे, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी. पार्क में मौजूद औषधीय पौधे स्थानीय लोगों के लिए घरेलू इलाज में भी काफी मददगार साबित होंगे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन