मोतिहारी: जिला नियोजनालय में 20 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप, 12वीं पास युवाओं के लिए 150 पदों पर भर्ती

बेरोजगार युवाओं के लिए मोतिहारी में 20 जुलाई को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन हो रहा है। 12वीं पास पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 150 पदों पर सीधी भर्ती का अवसर है, जिसमें प्रतिमाह ₹15,085 वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
Motihari News: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, पूर्वी चंपारण परिसर में 20 जुलाई को एक दिवसीय जॉब कैंप सह करियर मार्गदर्शन कैंप आयोजित किया जाएगा. शिविर सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि इस रोजगार मेले में भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड द्वारा संगम मैनेजर और फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी. कुल 150 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा.
12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है. भर्ती प्रक्रिया केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिनकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में की जाएगी.
वेतन के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15,085 रुपये मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की ओर से इंसेंटिव, पीएफ, मेडिकल सुविधा, फ्यूल भत्ता (पेट्रोल खर्च) और ग्रेच्युटी जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी
- अपडेटेड बायोडाटा (Resume).
- मैट्रिक एवं इंटर के मूल प्रमाणपत्र और अंकपत्र.
- आधार कार्ड.
- पैन कार्ड.
- बैंक पासबुक.
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति.
युवाओं से समय पर पहुंचने की अपील
जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर जिला नियोजनालय परिसर पहुंचकर इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ करियर मार्गदर्शन देने का भी बेहतर माध्यम हैं.
यह भी पढ़ें: पंचायत परिसीमन को लेकर बढ़ी हलचल, कोटवा में 7-8 नई पंचायत बनने की चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










