गोढ़वा पंचायत में आवारा सांड का आतंक, कई लोग घायल, किसानों की फसल भी हो रही बर्बाद

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण के दरवाजे पर खड़ा सांड

मोतिहारी के गोढ़वा पंचायत में एक आवारा सांड का आतंक ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। सांड ने कई लोगों को घायल कर दिया है और खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Motihari News: सदर प्रखंड अंतर्गत गोढ़वा पंचायत में एक आवारा सांड के आतंक से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सांड कई लोगों को घायल कर चुका है. इसके कारण सुबह टहलने जाने वाले लोगों में भी भय का माहौल है. लोग रास्ते से गुजरने से भी बच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई लोगों पर कर चुका है हमला

स्थानीय ग्रामीण राजेश्वर जायसवाल ने बताया कि आवारा सांड राहगीरों को दौड़ाकर हमला करता है. कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं. सांड के डर से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं.

किसानों की फसल को भी पहुंचा रहा नुकसान

ग्रामीणों के अनुसार सांड खेतों में घुसकर धान और केले की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा है. इससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है. लोगों ने पशुपालन विभाग से सांड को पकड़कर क्षेत्र से हटाने की मांग की है.

मुखिया ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

पंचायत के मुखिया राजू बैठा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है. आवारा सांड को पकड़ने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी घटना से बचाव हो सके.

आवारा पशुओं के प्रबंधन की उठी मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सांड को नहीं पकड़ा गया तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग से समन्वय बनाकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: जिला नियोजनालय में 20 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप, 12वीं पास युवाओं के लिए 150 पदों पर भर्ती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन