Motihari : विधायक ने किया झंझार नाला पर पुल का शिलान्यास, 12 करोड़ 73 लाख होंगे खर्च
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 5:41 PM
भाजपा विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को पटजिलवा गांव में झंझारनाला पुल का शिलान्यास किया है.
चिरैया. भाजपा विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को पटजिलवा गांव में झंझारनाला पुल का शिलान्यास किया है. बूढ़ी गंडक नदी के चैनल पर बनने वाला यह पुल शिकारगंज के इलाके को सीधे मोतिहारी से जोड़ेगा. इस पुल के बन जाने से पटजिलवा के लोगों को बाढ़ के दिनों में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल जायेगी. 93.610 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल के निर्माण पर 12 करोड़ 73 लाख रूपये खर्च होंगे. इस दौरान विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पुल की चौड़ाई 24 फीट होगी. यह पांच पाया का पुल होगा. पुल सिकरहना तटबंध से एक मीटर ऊंचा होगा. पुल के दोनों तरफ सौ -सौ मीटर लंबा कालीकरण पहुंच पथ बनेगा. पुल के निर्माण से करीब 50 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. मौके पर राकेश यादव, संजय प्रसाद, संजय सिंह, जयराम प्रसाद निषाद, अजय साह, मनीष कुमार सिंह, सुर्यनारायण प्रसाद, आनंद मोहन, सहदेव प्रसाद उर्फ चुमन, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










