नेशनल एजुकेशन डे पर याद किए गए एमएल श्रॉफ

Updated at : 06 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल एजुकेशन डे पर याद किए गए एमएल श्रॉफ

एसएनएस कॉलेज आफ फार्मेसी में गुरूवार को नेशनल फार्मेसी डे मनाया गया.कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया .

विज्ञापन

माेतिहारी. एसएनएस कॉलेज आफ फार्मेसी में गुरूवार को नेशनल फार्मेसी डे मनाया गया.कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया . प्राचार्य डॉ. शिवली नोमानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो विश्व भर में भारत को फार्मेसी के क्षेत्र में अग्रणी माना जा रहा है इसके सूत्रधार डॉ. एमएलश्रॉफ को जाता है.यह महान विभूति हमारे गृह राज्य बिहार से आते हैं .जिनका जन्म 6 मार्च 1902 को बिहार के दरभंगा शहर में हुआ था और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई भागलपुर से हुई उसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग के पढ़ाई के लिए सन 1912 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया .परंतु तात्कालिक प्राचार्य चार्ल्स एकिंग से मतभेद होने के कारण उनका कॉलेज छोड़ने का आदेश दिया गया. इसके बाद उन्होंने सन 1927 में एमआईटी से रसायन विज्ञानं में स्नाकोत्तर किया . सन 1929 में भारत लौटे एवं जेएल बजाज ने पंडित मदन मोहन मालवीय से परिचय कराया और इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में कार्यरत हुए एवं उन्ही के दिशा निर्देश पर विश्वविद्यालय में बीएससी में फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री की पढ़ाई शुरू कराई गई और आगे चलकर उन्हें के दिशा निर्देश पर सन 1937 में सर्वप्रथम बी फार्मा की शुरुआत हुई. इस मौके पर संस्थान के उप प्रचार्य डॉ मनोज कुमार प्रभाकर ने कहा कि इस कार्यक्रम का इस वर्ष का थिम “फार्मा अनवेशन” है जिसमे सभी कार्यक्रम इन्टरप्रेयोरनशिप, इनक्यूवेशन, इनोवेशन एवं स्टार्ट-अप है. जिससे विद्यार्थीयो को इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होना है जैसे डिबेट , क्यूज कम्पटीशन एवं पोस्टर प्रजेरेशन है. इस कार्यक्रम के सम्वयक के रूप में संस्थान के फैकल्टीज में से अनिक कुमार, शकिल आलम, रागीब अनवर, पूजा कुमारी , अमित कुमार एवं विवेक कुमार रहे. मंच संचालन नेहा नुपूर ने किया . इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विजयी विद्यार्थीयो को संस्थान के चेयरमैन श्री आलोक शर्मा ने सभी को बधाई दी . मौके पर विभागाध्यक्ष प्रभात कुमार गिरी , एसके सुमन, सूर्यांश तिवारी, सतीश कुमार, शशि कुमार, प्रभात मणिपाल, अभय कुशवाहा, नीतेश द्विवेदी, गोपालजी श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, विकाश सिंह , शम्भू कुमार एवं अमन पाण्डेय, पलक कुमारी आदि उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन