ePaper

बिहार दिवस पर स्वच्छता का दिया गया संदेश

Updated at : 22 Mar 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर स्वच्छता का दिया गया संदेश

स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है. स्वच्छता की शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी.

विज्ञापन

रक्सौल. स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है. स्वच्छता की शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी. घर स्वच्छ रहेगा तो गली-मोहल्ला स्वच्छ होगा, गली-मोहल्ला स्वच्छ होगा तो शहर स्वच्छ होगा. उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम के दौरान कहीं. इससे पहले मुख्य पथ स्थित नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र से प्रभात फेरी निकाली गयी थी. जिसमें हजारीमल हाई स्कूल व कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चें भी शामिल हुए. एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित के साथ-साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए. इस दौरान एसडीओ, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रमदान करते हुए लोगों से स्वच्छता बनाये रखने की अपील की. मेन रोड में नगर परिषद कार्यालय से लेकर बाटा चौक तक अधिकारियों ने श्रमदान किया और इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षित के द्वारा शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित कचड़ा डपिंग युनिट का जायजा लिया. उन्होंने यहां बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण भी किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधा लगाने की अपील भी की. इसके अलावे पूरे दिन बिहार दिवस को लेकर शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें मुख्य रूप से इंडोर स्टेडियम में नगर परिषद के द्वारा बनाए गए नव निर्मित बैडमिंटन कोर्ट में अलग-अलग स्कूल के बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अलावे हजारीमल हाई स्कूल में निबंध प्रतियोगिता तथा अनुमंडल कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. जिसमें अनुमंडल के अलग-अलग मध्य विद्यालय और हाई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया यादव, नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन, सफाई निरीक्षक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा, स्वच्छ रक्सौल संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह, पंकज कुमार सिंह, उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल, नप कर्मी धीरज कुमार, सोनू राय, दीपेश कुमार, स्नेह राहुल, सुजीत कुमार, संजय बैठा, सोनू मंडल सहित अन्य मौजूद थे. स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है. स्वच्छता की शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी. घर स्वच्छ रहेगा तो गली-मोहल्ला स्वच्छ होगा, गली-मोहल्ला स्वच्छ होगा तो शहर स्वच्छ होगा. उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम के दौरान कहीं. इससे पहले मुख्य पथ स्थित नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र से प्रभात फेरी निकाली गयी थी. जिसमें हजारीमल हाई स्कूल व कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चें भी शामिल हुए. एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित के साथ-साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए. इस दौरान एसडीओ, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रमदान करते हुए लोगों से स्वच्छता बनाये रखने की अपील की. मेन रोड में नगर परिषद कार्यालय से लेकर बाटा चौक तक अधिकारियों ने श्रमदान किया और इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षित के द्वारा शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित कचड़ा डपिंग युनिट का जायजा लिया. उन्होंने यहां बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण भी किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधा लगाने की अपील भी की. इसके अलावे पूरे दिन बिहार दिवस को लेकर शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें मुख्य रूप से इंडोर स्टेडियम में नगर परिषद के द्वारा बनाए गए नव निर्मित बैडमिंटन कोर्ट में अलग-अलग स्कूल के बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अलावे हजारीमल हाई स्कूल में निबंध प्रतियोगिता तथा अनुमंडल कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. जिसमें अनुमंडल के अलग-अलग मध्य विद्यालय और हाई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया यादव, नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन, सफाई निरीक्षक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा, स्वच्छ रक्सौल संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह, पंकज कुमार सिंह, उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल, नप कर्मी धीरज कुमार, सोनू राय, दीपेश कुमार, स्नेह राहुल, सुजीत कुमार, संजय बैठा, सोनू मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन