Motihari: चाकूबाजी में महिला की मौत मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 5:06 PM
शहर से सटे रघुनाथपुर भलुआ में गत बुधवार को हुई चाकूबाजी में महिला की हत्या मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Motihari: तुरकौलिया. शहर से सटे रघुनाथपुर भलुआ में गत बुधवार को हुई चाकूबाजी में महिला की हत्या मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रघुनाथपुर भलुआ का जगदेव महतो है. मृतका श्रीमति देवी के पति मुकेश मंडल के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई की है, जिसमे आरोपी टुन्ना मंडल और पूरन मंडल को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बताते चलें कि मृतका के पति मुकेश मंडल ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था, जहां बताया था कि जगदेव महतो, टुन्ना मंडल व पुरन मंडल सभी आरोपी दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे. गाली गलौज का विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दिया. वहीं उसकी पत्नी श्रीमती देवी और उसकी गर्भवती पुत्री गुंजा कुमारी पर चाकू से हमला कर दिया. वही इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी. थानाध्यक्ष अलका कुमारी ने बताया कि इस कांड के दो आरोपियों को पहले ही पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है. शेष बचे एक मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर शुक्रवार को भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










