ePaper

इंटर पास छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार

Updated at : 10 May 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर पास छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार

योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित है.

विज्ञापन

मोतिहारी.बेटी पिता का बाेझ न बने और न बेटियों की पढ़ाई में पैसा बाधक बने इसको ले शुरू की गई कन्या उत्थान योजना. इस योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित है. योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. उत्थान योजना के लिए सिर्फ बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है. जिले के करीब 15 हजार से अधिक छात्राओं को यह लाभ मिलेगा. आवेदन के साथ आवेदक को अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक जो आधार से डीबीटी कराया गया हो, जाति, आय, निवास, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी संलग्न करना होगा. आवेदन के पात्र वैसे आवेदक हैं, जिन्होंने 2024 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है. पात्र आवेदकों को 25 हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा दी जायेगी. आवेदन भरने से पूर्व आवेदक को घोषणा करना होगा कि इंटर परिणाम जारी होने के समय वे अविवाहित थीं. साथ ही बिहार की निवासी हूं. अपना आधार संख्या स्वेच्छापूर्ण दे रही हूं. इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. जिला चयन करने के साथ नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, इंटर में प्राप्त अंक के साथ वैवाहिक स्थिति और मोबाइल नंबर दर्ज करने पर ओटीपी सत्यापित होगा. मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति की इंटर प्रथम व द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं. उनके लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है. योजना के तहत छात्राओं को आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. उन्हें भी घोषणा करनी होगी कि वे परिणाम जारी होने के समय अविवाहित थीं. साथ ही बिहार की निवासी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन