ePaper

Motihari: छात्रों व अभिभावकाें को दी गयी कार्यक्रमों की जानकारी

Updated at : 19 Apr 2025 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: छात्रों व अभिभावकाें को दी गयी कार्यक्रमों की जानकारी

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को सेमस्टर- सेकेंड सत्र 2024-27, सेमेस्टर- चतुर्थ सत्र 2023-26 एवं सेमेस्टर- सिक्स सत्र- 2022-25 के छात्र-छात्राओं के पेरेंट्स के साथ पेरेंट्स फैकल्टी मीटिंग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को सेमस्टर- सेकेंड सत्र 2024-27, सेमेस्टर- चतुर्थ सत्र 2023-26 एवं सेमेस्टर- सिक्स सत्र- 2022-25 के छात्र-छात्राओं के पेरेंट्स के साथ पेरेंट्स फैकल्टी मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक की शुरुआत कॉलेज के सभागार में उद्घाटन सत्र के साथ हुई जहाँ प्राचार्य डॉ फजले सरवर ने अभिभावकों को संबोधित किया तथा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग एवं संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को लेकर चल रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. प्राचार्य द्वारा छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और परिवारों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया गया. पैरेंट्स फैकल्टी मीटिंग का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अकादमिक, उपस्थिति, व्यवहार, प्लेसमेंट इत्यादि की जानकारी पेरेंट्स को देना है साथ ही पेरेंट्स से संस्थान को आवश्यक सुधार के लिए सुझाव लेना है. संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं के समग्र विकास एवं उनके सभी समस्याओं की मॉनीटरिंग करने को लेकर प्रत्येक 20 छात्रों पर एक मेंटर की नियुक्ति की गयी है. सभी शिक्षकों एवं शिक्षेतर कर्मियों द्वारा संकायवार एवं सेमेस्टर वार उपस्थित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ विस्तार पूर्वक मीटिंग की गयी. अभिभावकों को परीक्षा नियंत्रक राणा रंधीर प्रताप, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ स्मृति रतन, छात्र कल्याण पदाधिकारी जयंत राज, रूटीन प्रभारी डॉ. प्रियंवदा, गोविन्द साह ने भी संबोधित किया . मौके पर राजेश रंजन साह, डॉ. सत्यदेव कुमार राम, राहुल कुमार, अशोक कुमार गौरव, डॉ. सलाउद्दीन अंसारी, किशन कुमार, कुमार गौरव, मो. शहनवाज़ आलम, हुस्साम सादिक, राकेश कुमार, पंकज कुमार दास, डॉ. दीपक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन