ePaper

अगले माह होगी होम गार्ड की बहाली

Updated at : 19 Mar 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
अगले माह होगी होम गार्ड की बहाली

होम गार्ड की नौकरी करने का मन बना चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अगले माह पूर्वी चंपारण जिले में होमगार्ड की बहाली होगी और गांधी मैदान व पुलिस लाइन में फिजिकल टेस्ट होगा.

विज्ञापन

मोतिहारी. होम गार्ड की नौकरी करने का मन बना चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अगले माह पूर्वी चंपारण जिले में होमगार्ड की बहाली होगी और गांधी मैदान व पुलिस लाइन में फिजिकल टेस्ट होगा. बुधवार को समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन भवन के सभागार में हुई अंतर्विभागीय जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में इसकी जानकारी दी गयी. होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि जिले में 474 पद रिक्ति है, जिसके लिए विज्ञापन निकाला जा रहा है.

अध्यक्षता कर रहे डीएम सौरभ जोरवाल ने सभी दायित्वों का निर्वहन समय पर कराने का निर्देश दिया. इस दौरान विधुत विभाग को बिजली बकाया बिल वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि सरकारी कार्यालय पर जो बकाया है उसका पत्र विभागीय पदाधिकारी को भेजी जाए ताकि समय से भुगतान सुनिश्चित हो सके. कहा कि जहां-जहां का बिल लंबित है उसकी सूची तैयार कर विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा)को उपलब्ध करा दी जाए.

बैठक में नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने का निर्देश दिया. कहा कि जो सरकारी कार्यालय है व जहां होल्डिंग टैक्स बकाया है उनको नोटिस करें. कहा कि नोटिस के आलोक में अपने-अपने विभाग से इसके लिए आवंटन प्राप्त कर लेंगे एवं होल्डिंग टैक्स समय से जमा कराएंगे. नगर क्षेत्र के होल्डिंग टैक्स के निजी रूप में जो बड़े बकायेदार हैं उनको चिन्हित कर उनके विरुद्ध संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के यहां नीलम पत्रवाद दाखिल करने का निर्देश दिया. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि दायर नीलम पत्रवाद की समय से सुनवाई करके इसका निष्पादन करेंगे.

चमकी बुखार से निबटने को कर लें तैयारी

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में एईस/ चमकी बुखार बच्चों में प्रारंभ हो जाता है.इसके रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी है. डीएम ने अधिकारियों को जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने का निर्देश दिया. कहा कि पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया जाए.

27 कर्मचारियों पर हो रही विभागीय कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि 12 लिपिक, 11 राजस्व कर्मचारी एवं तीन जनसेवक के विरुद्ध वर्तमान में विभागीय कार्रवाई चल रही है. इस पर डीएम ने तमाम कार्रवाईयों का निष्पादन समय पर कराने का निर्देश दिया.कहा कि एक माह के अन्दर इस का निबटारा कर लिया जाए.

भवन निर्माण के लिए जमीन प्रस्ताव समय पर दें

बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारियों को भवन निर्माण से संबंधित जमीन का प्रस्ताव समय पर देने का निर्देश दिया. कहा कि जो भी मांग पत्र उनके यहां भेजा जा रहा है उससे संबंधित जमीन चिह्नित करते हुए इसका प्रस्ताव समय से भेजना सुनिश्चित करें. यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का अभिन्न रूप है जिसे हर हाल में समय से पूरा कराया जाना है.इस तरह से कई अहम योजनाओं की डीएम ने समीक्षा की. मौके पर डीडीसी शुभु शरण पाण्डेय,अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा,नगर निगम के आयुक्त सौरभ सुमन यादव के अलावा सभी विभागों के अधिकारी,एसडीओ,बीडीओ व सीओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन