फेनहारा के बच्चे की शिवहर में हत्या

शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गोसाईपुर में थाना क्षेत्र के इजोरबारा गांव के एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गयी है.
फेनहारा. शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गोसाईपुर में थाना क्षेत्र के इजोरबारा गांव के एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गयी है. किशोर गांव के भोलाराम का 12 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार बताया जा रहा है. भोला राम श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में नागपंचमी के अवसर लगने वाले मेला में परचून व किराना का दुकान लगाने गया था. भोला का पुत्र मोनू अपने पिता के साथ ही मेला में था. मोनू शनिवार की सुबह से गायब था, जिसकी खोजबीन उसके पिता काफी कर रहे थे. इधर रविवार को दोपहर में मोनू का शव गोसाईपुर गांव के सरेह में मिलने के बाद सनसनी फैल गयी है. मोनू के आंख पर जख्म का निशान है. घटना की सूचना पर शिवहर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. वहीं पुत्र के मौत से भोला पूरी तरह से बदवहास है. मोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था. फिलहाल शिवहर पुलिस मामले की छानबीन व तहकीकात में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




