मोतिहारी: 13.50 लाख की कथित धोखाधड़ी, चेक बाउंस और धमकी का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी नगर थाने में 13.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, चेक बाउंस और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. चुनावी टेंडर में निवेश के नाम पर यह राशि ली गई थी.

विज्ञापन

Motihari News: नगर थाना में 13.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, चेक बाउंस और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. हरसिद्धि थाना क्षेत्र के यादवपुर निवासी एवं वर्तमान में बंजरिया थाना क्षेत्र के चांदमारी वार्ड-24 निवासी सतीश कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

चुनावी टेंडर में निवेश के नाम पर राशि लेने का आरोप

आवेदन के अनुसार सतीश कुमार सिंह की पहचान आईडीबीआई बैंक के पीछे रहने वाले प्रफुल कुमार शर्मा से थी, जो संवेदक (ठेकेदार) का कार्य करते हैं. आरोप है कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान भोजन, पानी और नाश्ता आपूर्ति के टेंडर में पूंजी लगाने के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 13.50 लाख रुपये लिए गए. शिकायतकर्ता का कहना है कि चुनाव के बाद भुगतान मिलने पर राशि लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद पैसे वापस नहीं किए गए.

दो बार बाउंस हुआ चेक

शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत के दौरान आरोपित ने भारतीय स्टेट बैंक का एक चेक दिया, जिसे 10 अप्रैल 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा किया गया. खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक लौट गया. बाद में 11 मई 2026 को दोबारा चेक जमा किया गया, लेकिन 18 मई को वह भी फंड इनसफिशिएंट के कारण बाउंस हो गया.

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बाद में हुई पंचायत के दौरान आरोपित ने कुछ और समय मांगा. शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इसी दौरान आरोपित ने घर से तलवार मंगवाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला.

नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन