डुमरियाघाट: हुसैनी चार पुलिया के पास कार-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरियाघाट के हुसैनी चार पुलिया के पास स्टेट हाईवे-74 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए भेजा.

विज्ञापन

Motihari News: डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे-74 पर हुसैनी चार पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए नरसिंह होम पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया.

विज्ञापन

घायल युवक की हुई पहचान

घायल बाइक सवार की पहचान उतरी भवानीपुर पंचायत के पटवारी टोला निवासी तापसी महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार बाइक से मिले सामान के आधार पर प्रथम दृष्टया वह राजमिस्त्री का कार्य करने वाला प्रतीत होता है.

पूजा कर लौट रही कार से हुई टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा कंपनी की पंच कार थावे से पूजा कर केसरिया की ओर जा रही थी. इसी दौरान केसरिया की दिशा से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई. कार चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के मदन छपरा निवासी अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन