मोतिहारी: अवैध कारतूस फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने ₹50 हजार से किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मेहसी थानाध्यक्ष सानू गौरव को पुरस्कृत करते एसपी स्वर्ण प्रभात | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी पुलिस ने चकिया में एक बड़ी अवैध कारतूस फैक्ट्री का खुलासा किया है. इस साहसिक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹50 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह खुलासा अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Motihari News: चकिया क्षेत्र में संचालित अवैध कारतूस (बुलेट) फैक्ट्री का सफलतापूर्वक उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सम्मानित किया है. इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेहसी थानाध्यक्ष सानू गौरव और डीआईयू टीम को 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

विज्ञापन

अवैध कारतूस फैक्ट्री के खुलासे को बड़ी सफलता माना गया

पुलिस के अनुसार, चकिया स्थित अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ जिले की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है. इस कार्रवाई से अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है और क्षेत्र में संभावित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली है.

एसपी ने बढ़ाया पुलिस टीम का उत्साह

एसपी स्वर्ण प्रभात ने मेहसी थानाध्यक्ष सानू गौरव और डीआईयू टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियार और कारतूस के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साहसिक और प्रभावी कार्रवाई से पुलिस बल का मनोबल मजबूत होता है और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन