कोदरिया ढाला पार करते समय बाइक सवार पिता-पुत्र पानी में डूबे, तलाश जारी

थाना क्षेत्र के पताही सुगापिपर पथ में कोदरिया के समीप बन रहे पुल के समीप कच्ची ढाला पर बह रहे पानी को पार करते समय बाइक सवार पिता-पुत्र डूबे, जिनकी तलाश की जा रही है.
पताही. थाना क्षेत्र के पताही सुगापिपर पथ में कोदरिया के समीप बन रहे पुल के समीप कच्ची ढाला पर बह रहे पानी को पार करते समय बाइक सवार पिता-पुत्र डूबे, जिनकी तलाश की जा रही है. डूबे पिता-पुत्र शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना के लालगढ़ गाजीपुर कटसरी गांव के रवि राउत (50) एवं छोटू राउत (18) है. बताया जा रहा है कि रवि राउत अपने पुत्र छाेटू राउत के साथ बाइक पर सवार होकर पताही पूर्वी पंचयत के पताही गांव के अपने समधी रामकेवल राउत के घर श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान कोदरिया के समीप बन रहे पुल के बगल में बने ढाला को पार करने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया और बाइक चला रहे पुत्र छोटू गहरे पानी में डूबने लगे. पुत्र को डूबता देख पिता पुत्र को निकालने के लिए गहरे पानी में कूद गये, जिससे वे भी डूब गये. सूचना पर पहुंचे ग्रामीण पानी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश कर रहे हैं. समाचार संप्रेषण तक दोनों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पताही थानाध्यक्ष कैलास कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




