Motihari: शहर के मुख्य पथ में अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का बुलडोजर

Published by : AMRESH KUMAR SINGH Updated At : 11 Sep 2025 6:08 PM

विज्ञापन

शहर के मुख्य पथ में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण उन्मूलन स्पेशल ड्राइव चलाया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. शहर के मुख्य पथ में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण उन्मूलन स्पेशल ड्राइव चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जा को खाली कराया गया. जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण तोड़े गये. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव के निदेश के आलोक में निगम की टीम ने आम नागरिकों को जाम से निजात एवं परेशानियों को देखते हुए सड़क के दोनों किनारे ठेला वाले एवं रेवरी पटरी पर दुकान लगाने वालों को सड़क किनारे से हटाया. वही बडे दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि अपने दुकान के सामने छोटे दुकान नहीं लगाये. इस क्रम में सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण दण्ड शुल्क के रूप में 6 हजार 750 रुपये का जुर्माना वसूल की गयी. यह अभियान मीना बाजार के आस- पास होते हुए मोतीझील गायत्री मंदिर तक चलाया गया. टीम में कर दारोगा अरुण मिश्रा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संजीव कुमार, स्वच्छता निरीक्षक विकास पासवान, संजय कुमार, बृजमोहन कुमार, सहायक प्रफुल चन्द्र, अमीन निरंजन कुमार सुमन, दिपेंद्र कुमार सहित स्वच्छता मित्र, परिचारिका विकास कुमार, गोलू कुमार, अल्ताफ आलम व पुलिस बल शामिल थे. यहां बताते चले कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए निगम प्रशासन ने प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्णय लिया है. इसके लिए टीम गठित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन