मोतिहारी: नेपाल के उद्योगों को कोयला और ऊर्जा आपूर्ति के लिए कोल इंडिया तैयार

कार्यक्रम में शामिल उद्योग वाणिज्य संघ व कोल इंडिया के पदाधिकारी.
Motihari News: नेपाल के वीरगंज में आयोजित एक विशेष बैठक में कोल इंडिया ने नेपाली उद्योगों को निर्बाध कोयला और ऊर्जा स्रोत आपूर्ति का भरोसा दिया है. इस कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई. जानिए पूरी खबर…
Motihari News: नेपाल के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए भारत अपना सहयोग और मजबूत करने जा रहा है. सीमावर्ती शहर वीरगंज में वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ और भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से एक विशेष चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बैठक में नेपाल-भारत के बीच औद्योगिक सहयोग, व्यापारिक संबंधों और ऊर्जा आपूर्ति पर विस्तृत बातचीत हुई.
भारत-नेपाल के व्यापारिक संबंध होंगे और मजबूत
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष माधव राजपाल ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति बेहद जरूरी है. उन्होंने इस दिशा में भारत के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया. वहीं, भारतीय महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा ने रेखांकित किया कि दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंध आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रहे हैं. यह अंतरक्रिया निजी क्षेत्रों के बीच आपसी समझ को और बेहतर बनाएगी.
कोल इंडिया निभाएगा सकारात्मक भूमिका
कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक रजनीकान्त माफी ने नेपाल के साथ दीर्घकालीन सहयोग की इच्छा जताते हुए कहा कि कंपनी नेपाल के उद्योगों को आवश्यक कोयला और ऊर्जा स्रोतों की निर्बाध आपूर्ति के लिए पूरी तरह तैयार है. कार्यक्रम में कोल इंडिया के प्रबंधकों ने अपनी आगामी रणनीतियों और गुणवत्तापूर्ण सेवा की जानकारी साझा की. इस दौरान स्थानीय उद्यमियों ने कोयला आपूर्ति, ढुलाई प्रबंधन और मूल्य स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण सवाल भी उठाए.
मोतिहारी के रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










