बिजली बिल में गड़बड़ी है तो मौका हाथ से न जाने दें, 17 अगस्त से लगेगा विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. रक्सौल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 17 से 22 अगस्त तक विशेष 'विद्युत विपत्र सुधार शिविर' का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर में गलत मीटर रीडिंग, बकाया राशि और अन्य तकनीकी विसंगतियों का नियमानुसार समाधान किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

विज्ञापन

Motihari News: बिजली बिल में गड़बड़ी, गलत मीटर रीडिंग और बकाया राशि जैसी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल के सभी प्रशाखा, सबडिवीजन एवं प्रमंडल कार्यालयों में 17 से 22 अगस्त तक विशेष "विद्युत विपत्र सुधार शिविर" आयोजित किए जाएंगे. शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों का नियमानुसार समाधान किया जाएगा.

Raxaul News: 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर

रक्सौल विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विशेष शिविर प्रत्येक कार्य दिवस में आयोजित होगा. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

गलत मीटर रीडिंग और औसत बिल की होगी जांच

शिविर में गलत मीटर रीडिंग, अत्यधिक बिल या औसत बिल से जुड़ी शिकायतों की जांच की जाएगी. उपभोक्ता अपनी समस्या से संबंधित आवेदन देकर बिल में आवश्यक सुधार करा सकेंगे.

बकाया राशि और तकनीकी विसंगतियों का होगा निष्पादन

बिजली बिल में दर्ज बकाया राशि, गलत गणना तथा अन्य तकनीकी विसंगतियों से संबंधित शिकायतों को भी शिविर में लिया जाएगा. विभागीय अधिकारी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक सुधार की कार्रवाई करेंगे.

यथासंभव उसी दिन होगा शिकायतों का समाधान

कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर यथासंभव उसी दिन उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा. जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनमें संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर उपभोक्ता को इसकी जानकारी देंगे.

अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से लाभ लेने की अपील

सभी विभागीय अधिकारियों एवं कनीय अभियंताओं को विशेष शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल से जुड़ी अपनी शिकायत लेकर शिविर में पहुंचें और इस सुविधा का लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी: सरकारी मदद का इंतजार नहीं, दो ग्रामीणों ने स्कूल के लिए दान कर दी अपनी जमीन


विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन