घोड़े के जरिए हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने घोड़े के साथ तस्कर को दबोचा

Author Raj Nikhil|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

घोड़े के जरिए हो रही थी शराब की तस्करी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शराबबंदी को नाकाम करने के लिए तस्कर लगातार नए तरीके आजमा रहे हैं. मोतिहारी जिले में पुलिस ने घोड़े पर लादकर ले जाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है. इस अनोखे मामले ने सभी को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

Horse Used For Smuggling: शराबबंदी कानून को नाकाम करने के लिए तस्कर रोज नए और अजीबो-गरीब तरीके अपना रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़े पर लादकर ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है.

विज्ञापन

Horse Alcohol Seized: घोड़े पर लादकर ले जाई जा रही थी 200 बोतल विदेशी शराब, गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान कुल 53 लीटर यानी विभिन्न बोतलों में भरी करीब 200 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है. तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे घोड़े को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और थाने ले आई है, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा है.

Liquor Smuggling:उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलुआ ब्रम टोला निवासी राहुल कुमार (पिता - विक्रम यादव) के रूप में हुई है. पहाड़पुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है.

पुलिस और ड्रोन कैमरों से बचने के लिए तस्कर अपना रहे हैं दुर्गम रास्तों के नए तरीके

पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. तस्कर पुलिस की गाड़ियों और ड्रोन कैमरों की सख्त निगरानी से बचने के लिए कभी एंबुलेंस, कभी दूध के टैंकर, तो अब दुर्गम रास्तों पर घोड़ों जैसे अजीब साधनों का सहारा ले रहे हैं. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार तस्कर से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी खुलासा हो सके.

यह भी पढ़ें... Muzaffarpur: बैरिया बस स्टैंड में बस में लगी भीषण आग, JCB से बालू फेंककर पाया गया काबू


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन