Banjaria: 125 वर्षीय हीरामन ठाकुर ने थानाध्यक्ष के साथ फहराया तिरंगा, बंजरिया में दिखा देशभक्ति का अनोखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

झंडातोलन करते थानाध्यक्ष अमित सिंह एवं वरिष्ठ वृद्ध हीरामन ठाकुर व उपस्थित अन्य

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंजरिया थाना परिसर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां 125 वर्षीय हीरामन ठाकुर ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस भावुक क्षण ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

विज्ञापन

Banjaria News: प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सरकारी कार्यालयों, थाना, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सरकार भवन, विद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. हालांकि, बंजरिया थाना परिसर में हुआ झंडोत्तोलन समारोह का सबसे खास आकर्षण रहा, जहां 125 वर्षीय बुजुर्ग हीरामन ठाकुर ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया.

125 साल की उम्र में फहराया तिरंगा

बंजरिया थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या-01, चैलाहां निवासी हीरामन ठाकुर ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ झंडोत्तोलन किया. 125 वर्ष की उम्र में उनके हाथों तिरंगा फहराए जाने का दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए खास रहा. झंडोत्तोलन के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.

झंडोत्तोलन के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार ने हीरामन ठाकुर को सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके लंबे जीवन और देश के प्रति सम्मान के जज्बे की सराहना की.

फोटो कैप्सन 1. बंजरिया थाना परिसर में संयुक्त रूप से झंडातोलन करते थानाध्यक्ष अमित सिंह एवं वरिष्ठ वृद्ध हीरामन ठाकुर व उपस्थित अन्य  फोटो कैप्सन 2. झंडातोलन के बाद 125 वर्षीय वृद्ध को अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित करते थानाध्यक्ष अमित सिंह | Prabhat Khabar Network

प्रखंड मुख्यालय में भी हुआ मुख्य समारोह

बंजरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. यहां प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का आयोजन हुआ.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजिया तरन्नुम ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

पंचायतों में भी फहराया गया तिरंगा

अजगरी पंचायत सरकार भवन में मुखिया वीणा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं सिसवा पूर्वी पंचायत सरकार भवन में मुखिया तान्या प्रवीण ने झंडोत्तोलन किया. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, पंचायतों और संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किये गये.

कई जगहों पर तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विभिन्न समारोह स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी व्यवस्था पर नजर रखते रहे.

समारोह में बीडीओ अजय कुमार प्रिंस, सीओ कृष्ण प्रताप सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष क्यामूल हक, दीपक कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, सिद्दीकी आलम, दारोगा दयाराम सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सैकड़ों लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन