महिला के पास मिली 57 बोतल नेपाली शराब, फिर पुलिस ने फरार-वारंटियों पर कसा शिकंजा
गिरफ्तार महिला के साथ पुलिस
रक्सौल पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब तस्करी और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान एक महिला से 17.1 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई, साथ ही कई फरार और वारंटी आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं.
Raxaul News: रक्सौल. स्थानीय थाना पुलिस ने शराब तस्करी और विभिन्न मामलों में फरार एवं वारंटी आरोपितों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 17.1 लीटर नेपाली देशी शराब भी बरामद की गई. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
बाटा चौक के पास नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तार
पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाटा चौक रेलवे ढाला के समीप छापेमारी कर ढाका थाना क्षेत्र के सगरदिना निवासी रिजवाना खातून (30) को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 57 पीस कस्तूरी नींबू फ्रेश नेपाली देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 17.1 लीटर बताई गई है.
पुराने शराब कांड में फरार आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस ने थाना कांड संख्या 387/19 से जुड़े शराब मामले में फरार वांछित अभियुक्त कौड़िहार धांगर टोली निवासी इनरदेव महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया.
इसके अलावा थाना कांड संख्या 113/26 से जुड़े शराब मामले में फरार वांछित अभियुक्त सिसवा निवासी यादवलाल यादव उर्फ जादो यादव को भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
दो वारंटी अभियुक्त भी पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस ने न्यायालय उत्पाद, मोतिहारी के टीआर संख्या 531/25 के वारंटी अभियुक्त सिसवा निवासी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं टीआर संख्या 06/25 के वारंटी अभियुक्त ब्लॉक रोड छोटा परेउवा निवासी शिवम कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पांच गिरफ्तारियां, शराब भी बरामद
अभियान के दौरान कुल पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हुई. इनमें एक आरोपित के पास से 17.1 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई, जबकि अन्य आरोपित पूर्व से दर्ज मामलों में फरार या वारंटी बताए गए हैं.
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शराब तस्करी, फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार गुप्ता
मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










