आग लगने से तीन घर सहित ढाई लाख के संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से तीन घर सहित ढाई लाख के संपत्ति राख

चटिया चिंतामनपुर पंचायत अंतर्गत चटिया दियर के बिनटोली में मंगलवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

गोविंदगंज. चटिया चिंतामनपुर पंचायत अंतर्गत चटिया दियर के बिनटोली में मंगलवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई, जिस घटना में तीन लोगों का फूस का घर सहित करीब ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित शंभू बिन, राहुल कुमार व तेतरी देवी अपने घर में सोए हुए थे. इसी दौरान अहले सुबह लगभग तीन बजे अचानक तेतरी देवी के घर अचानक आग लग गई. आग की खबर पर ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचते, तबतक पीड़ितों का घर सहित घर में रखा कपड़ा,अनाज,वर्तन सहित अन्य संपत्ति जलकर राख हो गयी थी. सीओ उदय कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी सहायता के लिए रिपोर्ट जिला में भेज दी है,राशि आबंटित होते ही पीड़ितों को उपलब्ध करा दी जायेगी. इधर घर जल जाने से पीड़ित व परिजन खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन