ePaper

मोतिहारी में पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश, इस बात को लेकर युवकों से हुई थी झड़प

Updated at : 17 Mar 2025 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (गिरफ्तार आरोपी)

Bihar News: मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने जमकर हंगामा किया. मलग बाबा चौक पर उन्होंने न केवल सड़क जाम की, बल्कि पुलिसकर्मियों से बदसलूकी भी की. एक युवक ने होमगार्ड से हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.

विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मलग बाबा चौक पर रविवार रात शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. स्थानीय लोगों के अनुसार, जितेंद्र कुमार उर्फ टिमन साह और भोला साहनी नाम के दोनों युवक नशे में धुत होकर राहगीरों को परेशान कर रहे थे. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ने पुलिसकर्मियों को गालियां देनी शुरू कर दी और सड़क पर जाम लगाने लगे.

पुलिस से बदसलूकी, हथियार छीनने की कोशिश

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब होमगार्ड जवानों ने युवकों को रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान टिमन साह ने एक होमगार्ड जवान का हथियार छीनने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और टिमन साह को दबोच लिया लेकिन उसका साथी भोला साहनी मौके से फरार हो गया.

FIR दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी

घटना को लेकर दरोगा मनोज कुमार सिंह के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: यमन पर हमला, डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर कौन?

शराबबंदी के बावजूद नशाखोरी पर लगाम नहीं

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब माफिया चोरी-छिपे अवैध शराब की आपूर्ति कर रहे हैं जिससे नशाखोरी के मामले बढ़ रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन