भारत-नेपाल सीमा पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नेपाल निर्मित शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद की गई शराब के साथ गिरफ‍्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रक्सौल में नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित देशी चुलाई शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.80 लीटर नेपाल निर्मित देशी चुलाई शराब बरामद होने की जानकारी आबकारी विभाग ने दी है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

उत्पाद अंचल रक्सौल के प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों को शराब के साथ पकड़ लिया गया.

आबकारी विभाग के अनुसार, सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

चारों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • राहुल कुमार, निवासी डूमरी वार्ड-10, थाना रामगढ़वा.
  • धीरज कुमार, निवासी लछुमनवा, थाना पलनवा.
  • शंभू शर्मा, निवासी कोइरियाटोला, वार्ड-25, थाना रक्सौल.
  • रवि रंजन, निवासी ढ़िकराहा, थाना संग्रामपुर.

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.

छापेमारी में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में आबकारी थाना के सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन