बिना हेलमेट-इंश्योरेंस सड़क पर निकले तो जेब होगी ढीली, मोतिहारी में कटा लाखों का चालान

Updated:
विज्ञापन

चालान काटते पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 485 वाहन चालकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में 3.55 लाख रुपये का चालान काटा गया. बिना हेलमेट और वैध इंश्योरेंस के वाहन चलाने वालों पर विशेष सख्ती बरती गई.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया. 13 सितंबर को जिलेभर में चलाये गये अभियान के दौरान 485 वाहनों की जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 3 लाख 55 हजार रुपये का चालान काटा गया. कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट और बिना वैध इंश्योरेंस सड़क पर वाहन चलाने वाले चालक सबसे अधिक पुलिस के निशाने पर रहे.

विज्ञापन

485 वाहनों की जांच, 3.55 लाख का चालान

जिलेभर में चलाये गये विशेष यातायात जांच अभियान में पुलिस ने 485 वाहनों की जांच की. इस दौरान अलग-अलग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गयी. पुलिस की सख्ती से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही.

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्ती

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, ऑपरेशन हेलमेट के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों से 1.89 लाख रुपये का चालान किया गया. वहीं, बिना वैध इंश्योरेंस वाहन चलाने के मामले में 1.06 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. एक दिन की कार्रवाई में इन दोनों मामलों में सबसे अधिक चालान हुआ.

ट्रिपल सवारी और नो-पार्किंग पर भी कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान ट्रिपल सवारी के मामले में 14 हजार रुपये का चालान काटा गया. नो-पार्किंग के उल्लंघन पर 9,500 रुपये और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर एक हजार रुपये का चालान किया गया. इसके अलावा अन्य यातायात उल्लंघनों में 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

नियम तोड़ा तो जेब होगी ढीली

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. बिना हेलमेट, बिना इंश्योरेंस, ट्रिपल सवारी और नो-पार्किंग जैसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है.

वाहन चालकों से नियम पालन की अपील

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर निकलने से पहले हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के जरूरी कागजात की जांच कर लें. यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालक खुद भी सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं. पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है.

यह भी पढ़ें: नदी में उपलाती मिली अधेड़ की लाश, पूरे इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन