मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज और IIT पटना के सहयोग से साप्ताहिक FDP शुरू, डीएम ने दिया नवाचार पर जोर

Updated:
विज्ञापन

डीएम को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य

मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (MCE) और IIT पटना के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) ने मिलकर एक उच्च स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) शुरू किया है. इस पहल का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता और नवीन शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है. जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा के सामाजिक सरोकारों और स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

Motihari News: तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवीन शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (MCE) और मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC), आईआईटी पटना के संयुक्त तत्वावधान में एक बहुआयामी एवं उच्च स्तरीय साप्ताहिक शैक्षणिक व फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमसीई के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने की.

आईआईटी पटना के साथ सहयोगात्मक पहल मील का पत्थर: प्राचार्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमसीई मोतिहारी के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने शिक्षा प्रणाली में हो रहे आधुनिक बदलावों और नवाचार पर प्रकाश डाला.

उन्होंने कहा कि आईआईटी पटना जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान के साथ यह सहयोगात्मक पहल महाविद्यालय के संकाय सदस्यों के बौद्धिक, शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

क्षेत्रीय और राष्ट्रीय संस्थानों के बीच सहयोग जरूरी: प्रो. प्रसून दत्ता सिंह

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) के परिसर निदेशक प्रो. प्रसून दत्ता सिंह ने उच्च शिक्षा में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय संस्थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान पर जोर दिया.

उन्होंने तकनीकी और गैर-तकनीकी संस्थानों के बीच समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए इस प्रकार के संयुक्त आयोजनों की सराहना की.

समाज की समस्याओं का तकनीकी समाधान निकालें शोधकर्ता: डीएम

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने तकनीकी शिक्षा के सामाजिक सरोकार और चंपारण के समग्र विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

डीएम ने प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल पर बल देते हुए शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक व तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया.

आईआईटी पटना के विशेषज्ञों ने आधुनिक शिक्षाशास्त्र पर किया मंथन

कार्यक्रम में एमएमटीटीसी, आईआईटी पटना से आए वरिष्ठ एवं अनुभवी विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.

विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग शिक्षा में उभरती नई तकनीकों, आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों और शिक्षण शैलियों पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मीटर को किया बाईपास, बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोग; विभाग ने दर्ज कराया केस


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन