लैंगिक समानता के लिए उठाये निर्णायक कदम : डीएम

Updated at : 08 Mar 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
लैंगिक समानता के लिए उठाये निर्णायक कदम : डीएम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला में साइकिल रैली का आयोजन शनिवार को किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला में साइकिल रैली का आयोजन शनिवार को किया गया. साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण के लिए शपथ समारोह का आयोजन हुआ. डीएम सौरभ जोरवाल ने रैली काे संबोधित करते लैंगिक समानता के लिए निर्णायक कदम उठाने पर जोर दिया. जिसके बाद डीएम ने रैली को सुबह 7:30 पूर्वाह्नन में हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया. जो समाहरणालय मुख्य द्वार से बलुआ होते हुए वापस समाहरणालय परिसर में संपन्न हुआ. रैली का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक कुमारी दुर्गा शक्ति द्वारा किया गया, जो स्वयं साईकिल रैली में भाग लेकर बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवन में आगे बढने कि लिए प्रेरित किया. डीइओ द्वारा बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नही है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम कविता कुमारी द्वारा रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते कहा कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम ’सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण” को सुनिश्चित करने का संदेश देता है. जिससे प्रत्येक महिला और बालिका काे समान अवसर एवं सम्मान मिले. रैली में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, आईसीडीएस एवं अन्य विभागों के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन