Database Engineer कैसे बनें, IT सेक्टर में मिलती है लाखों की सैलरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Jan 2026 11:54 PM
Database Engineer की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Database Engineer: आज हर क्लिक, हर ट्रांजैक्शन और हर ऑनलाइन फॉर्म के पीछे डेटा काम कर रहा है. इसी डेटा को संभालने वाले प्रोफेशनल को Database Engineer कहा जाता है. अगर आपको चीजों को व्यवस्थित रखना, लॉजिक से काम करना और टेक्नोलॉजी में गहराई से सीखना पसंद है, तो यह करियर आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है.
Database Engineer: आज के डिजिटल दौर में डेटा सबसे कीमती संपत्ति बन चुका है. हर कंपनी अपने डेटा को सुरक्षित, तेज और सही तरीके से मैनेज करना चाहती है. अगर आप IT सेक्टर में एक मजबूत और लॉन्ग टर्म करियर बनाना चाहते हैं, तो डेटा बेस इंजीनियर बनना एक बेहतरीन विकल्प है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि डेटा बेस इंजीनियर कैसे बनें और इसके लिए क्या-क्या जरूरी है.
Database Engineer क्या करता है?
डेटा बेस इंजीनियर का मुख्य काम कंपनी के डेटा को डिजाइन करना, स्टोर करना, मैनेज करना और सुरक्षित रखना होता है. ये प्रोफेशनल बड़े-बड़े डेटाबेस बनाते हैं, उनकी परफॉर्मेंस सुधारते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि डेटा कभी खो न जाए. बैंक, IT कंपनियां, ई-कॉमर्स, हेल्थ सेक्टर और स्टार्टअप्स सभी जगह डेटा बेस इंजीनियर की जरूरत होती है.
कौन बन सकता है डेटा बेस इंजीनियर?
Database Engineer बनने के लिए सबसे पहले सही एजुकेशन जरूरी है. इसके लिए आप BTech या BE (Computer Science, IT) कर सकते हैं. इसके अलावा BSc कंप्यूटर साइंस, BCA वाले छात्र भी इस फील्ड में आ सकते हैं. पोस्ट ग्रेजुएशन में MCA या MTech करने से करियर और मजबूत हो जाता है.
कुछ सर्टिफिकेट जरूरी
- Oracle Database Certification
- Microsoft SQL Certification
- AWS Database Specialty
- Google Cloud Database Courses
Database Engineer जॉब ऑप्शन
अगर आप फ्रेशर हैं, तो शुरुआत में आप Junior Database Engineer, Database Analyst या SQL Developer की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करें. इसके अलावा अपना खुद का डेटाबेस प्रोजेक्ट बनाएं. इंटर्नशिप या ट्रेनी जॉब जरूर करें.
भारत में डेटा बेस इंजीनियर की शुरुआती सैलरी करीब 4 से 6 लाख रुपये सालाना होती है. अनुभव के साथ यह सैलरी 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. आगे चलकर आप Database Architect, Data Engineer या Cloud Database Expert भी बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बीटेक के बाद MBA नहीं गेट करें, High Salary Jobs की गारंटी पक्की!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










