बीटेक के बाद MBA नहीं गेट करें, High Salary Jobs की गारंटी पक्की!
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Jan 2026 8:03 PM
गेट करियर ऑप्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
GATE Career Option: गेट सिर्फ एग्जाम नहीं है बल्कि इसे करने के बाद करियर के कई ऑप्शन मिलते हैं. गेट के जरिए DRDO, कई प्राइवेट कंपनी और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) भी मिलती है.
GATE Career Options: अगर आप भी बीटेक फाइनल ईयर में हैं या बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आगे गेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट (GATE) सिर्फ एक एग्जाम नहीं है. ये करियर के कई नई रास्ते खोलता है. गेट परीक्षा पास करने वालों के पास उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ नौकरी के भी कई ऑप्शन होते हैं. जी हां, आज हम आपको गेट परीक्षा करने के बाद नौकरी के कई ऑप्शन के बारे में बताएंगे.
GATE Career Options: PSUs में शानदार नौकरी के मौके
GATE स्कोर के जरिए DRDO, BHEL, NTPC, ONGC, IOCL और SAIL जैसी बड़ी पब्लिक सेक्टर कंपनियों में सीधी भर्ती का मौका मिलता है. ये नौकरियां सुरक्षित होने के साथ-साथ हाई सैलरी और बेहतर करियर ग्रोथ (GATE For Better Career Growth) देती हैं. इन संस्थानों में समय-समय पर वैकेंसी निकलती रहती है, जिन्हें उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है.
रिसर्च और हाईटेक टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर
GATE पास करने के बाद DRDO, ISRO और CSIR जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में रिसर्चर या इंजीनियर के तौर पर काम करने का अवसर मिलता है. यहां देश के बड़े टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है, जहां सैलरी और ग्रोथ दोनों ही काफी आकर्षक होते हैं.
GATE Career Options: हायर एजुकेशन का बेहतरीन रास्ता
GATE क्वालिफाई करने के बाद छात्र IIT, NIT और अन्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से MTech या MS कर सकते हैं. इसके बाद PhD और रिसर्च फील्ड में भी करियर बनाया जा सकता है. रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह एक्सपर्ट बनने का बेहतरीन मौका होता है. कई स्टूडेंट्स गेट स्कोर के आधार पर विदेशों में भी उच्च शिक्षा हासिल करते हैं.
प्राइवेट सेक्टर और IT कंपनियों में जॉब
कई बड़ी IT और टेक कंपनियां भी GATE स्कोर के आधार पर इंजीनियरिंग प्रोफाइल पर भर्ती करती हैं. यहां प्रोडक्ट डेवलपमेंट, टेक्निकल डिजाइन और इनोवेशन से जुड़े रोल्स मिलते हैं, जहां अच्छी सैलरी पैकेज और फास्ट ग्रोथ संभव है.
टीचिंग और अकैडमिक करियर
GATE स्कोर रखने वाले उम्मीदवार लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पदों के लिए भी एलिजिबल होते हैं. कई यूनिवर्सिटी और संस्थानों में टीचिंग अपॉइंटमेंट के लिए गेट स्कोर को मान्यता दी जाती है. इसके साथ रिसर्च के अवसर भी मिलते हैं.
GATE Career Options: स्टार्टअप का ऑप्शन
अगर आपके पास इनोवेटिव आईडिया है तो GATE का अच्छा स्कोर स्टार्टअप शुरू करने में आपकी क्रेडिबिलिटी बढ़ाता है. टेक और रिसर्च बेस्ड स्टार्टअप्स के लिए सरकारी योजनाओं और ग्रांट्स के जरिए फंडिंग के अवसर भी मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- इन 3 BTech Branch का है जलवा, झट से मिल जाएगी सरकारी नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










