Motihari : 25 हजार का इनामी अपराधी सत्यम चौधरी गिरफ्तार
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:01 PM
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा पचीस हजार का इनामी अपराधी कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के तेलहारा गांव निवासी सत्यम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है.
सिकरहना. बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा पचीस हजार का इनामी अपराधी कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के तेलहारा गांव निवासी सत्यम चौधरी को गिरफ्तार किया गया हैं. हाल ही में दस कट्ठा जमीन के विवाद में जटवलिया निवासी श्रवण दूबे पर तीन अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसमें सत्यम पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी.उक्त अपराधी पर ढाका एवं कुंडवाचैनपुर थानों में रंगदारी, लूट, डकैती एवं हत्या के प्रयास मामले में पांच कांड दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










