ePaper

बरसात में जल-जमाव से निपटने को तैयार नगर निगम

Updated at : 19 Mar 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
बरसात में जल-जमाव से निपटने को तैयार नगर निगम

नगर निगम प्रशासन आगामी बरसात से निपटने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मोतिहारी.नगर निगम प्रशासन आगामी बरसात से निपटने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बरसात में जल-जमाव की समस्या से आमजनों को नहीं जुझना पड़े, इसको लेकर बुधवार को नगर निगम मेयर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई. जिसमें शहर में बड़ी नालियों के निर्माण से संबंधित निर्णय लिये गये. बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को रखा. कई वार्डों में नाला जाम होने और सड़कों पर जल-जमाव की समस्या बने रहने की बाते सामने आयी.

मठिया इदगाह पथ में जल-जमाव की समस्या यथावत बनी हुयी है. जिसके स्थायी निदान नहीं होने से आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे कई मोहल्ला में जल-जमाव की समस्या को लेकर पार्षदों ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराया. वही नाला की उड़ाही और वार्डो में नाला निर्माण की मांग की. मेयर ने कहा कि बरसात में जल-जमाव की समस्या नहीं हो, इसको लेकर सभी स्तर पर तैयारी चल रही है. नये नाला निर्माण से शहरवासियों को जल-जमाव एवं धूल कण की समस्या से निजात मिलेगा. वही शहर भी सौंदर्यीकरण होगा. बैठक में उपमेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, डिप्टी नगर आयुक्त गुरू शरण, सशक्त स्थायी समिति सदस्य रिंकू रानी, पार्षद शकुंतला देवी, राधना देवी, कांति कुंअर, सुधा झा, मुजाहिद आलम, डॉली राज सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रही.

इन योजनाओं का हुआ चयन

– बाजार समिति के सामने मोहन केडिया के दुकान से पंडाल चौक तक आरसीसी नाला व पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य.

– मधुबन छावनी चौक से लेकर धर्मसमाज पोखर होते हुए मठिया चौक एनएच तक आरसीसी नाला का निर्माण कार्य.

– राष्टीय राजमार्ग से धर्मसमाज चौक जमला रोड तक आरसीसी नाला का निर्माण कार्य.

– छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक आरसीसी नाला निर्माण का निविदा प्रकाशित.

– छतौनी चौक से गांधी चौक होते हुए जानपुल तक सड़क के दोनों किनारे में सड़क और प्रस्तावित नाला के मध्य पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य.

– छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक सड़क के दोनो ओर पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग कार्य.

– वार्ड संख्या 13 में अवस्थित धर्मसमाज पोखर परिसर में चारों तरफ से चहारदिवारी, पाथवे का निर्माण कार्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन