Motihari: गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करे योजनाओं का निर्माण : नगर आयुक्त
Published by : AMRESH KUMAR SINGH Updated At : 12 Sep 2025 6:10 PM
शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण योजनाओं का नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव व सहायक समाहर्त्ता प्रिया रानी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया.
Motihari: मोतिहारी. शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण योजनाओं का नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव व सहायक समाहर्त्ता प्रिया रानी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान वार्ड संख्या 4, 37 व 45 का के योजनाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने योजनाओं के निर्माण कार्यो की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया. कहा कि मानक के अनुरूप सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करे. योजनाओं के निर्माण गुणवत्ता में किसी भी तरह की गड़बड़ी बरदास्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के क्रम में बुडको के कनीय अभियंता, संबंधित वार्ड पार्षद व वार्ड की जनता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










