मोतिहारी में व्यावसायिक व औद्योगिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा, सिंगल विंडो सिस्टम से आसान होंगी प्रक्रियाएं

Author Intejarul haq|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
डीएम सौरभ सुमन यादव | Prabhat Khabar Network

डीएम सौरभ सुमन यादव | Prabhat Khabar Network

मोतिहारी में अब व्यवसाय से जुड़े सभी आवेदन और एनओसी सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए समय पर पूरे होंगे. जिला प्रशासन ने व्यापार सुगमता के लिए नई कार्ययोजना बनाई है.

विज्ञापन

Business Reform Action Plan: पूर्वी चंपारण जिले के व्यवसाइयों को अब अपनी समस्याओं व आवेदनों के निष्पादन के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को बेहतर बनाने और नए औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. डीएम सौरभ सुमन यादव ने 'जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान' की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है.

सिंगल विंडो पोर्टल से समयबद्ध निष्पादन

प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राजस्व, उद्योग, नगर निगम, अग्निशमन, श्रम एवं विद्युत विभाग को सभी आवेदन और एनओसी केवल सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल के माध्यम से निष्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं. ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति, भूमि म्यूटेशन और बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' सुनिश्चित किया जाएगा. किसी भी अनावश्यक विलंब पर संबंधित अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय होगी.

डिजिटलीकरण और इन्वेस्टर हेल्प डेस्क पर विशेष जोर

उद्यमियों की सहूलियत के लिए पूरी प्रणाली के डिजिटलीकरण पर बल दिया गया है ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें. इसके साथ ही जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी में संचालित 'इन्वेस्टर हेल्प डेस्क' को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा. इससे नए निवेशकों व स्थानीय कारोबारियों को त्वरित सहायता मिलेगी. डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को अपना विभागीय एक्शन प्लान तैयार कर जिला उद्योग केंद्र को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें... शादी के एक महीने बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, मोतिहारी से बरामद


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन