नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मृत बेबी का शव पहुंचा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मृत बंजरिया पंडाल निवासी 17 वर्षीय बेबी कुमारी का शव सोमवार अहले सुबह पहुंचा.
बंजरिया.नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मृत बंजरिया पंडाल निवासी 17 वर्षीय बेबी कुमारी का शव सोमवार अहले सुबह पहुंचा. शव पहुंचते ही देखने के लिए अहले सुबह ही लोग का भीड़ उमड़ पड़ी. वही परिवार में चीख पुकार मच गई. सभी घटना के बाद दिल्ली से एंबुलेंस से शव मोतिहारी शहर स्थित बंजरिया पंडाल आई. शव के साथ पिता प्रभु साह सहित अन्य रिश्तेदार मौजूद थे. सभी लोग घटना को लेकर भगवान को कोष रहे थे, सभी की आंखें नम थी. लोगों ने कहा कि जिस घर से बेटी का डोली निकलने वाली थी. इस घर में भगवान ने यह कर दिया कि अर्थी निकल रही हैं. मृतक बेबी के करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि शादी के लिए लड़का का तलाशी की जा रही थी. बताया कि बीते वर्ष उसने इंटर का परीक्षा पास की थी. फिलहाल दिल्ली में वह जॉब भी करती थीं. मृतका बेबी कुमारी की मां गायत्री देवी सहित अन्य परिजनों से सीओ रोहन रंजन सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिजनों से के आवश्यक जानकारियां हासिल की. उन्होंने कहा कि परिजनों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. कन्यादान की जगह पिता ने दी मुखाग्नि सिकरहना नदी के बरनवा घाट के किनारे बेबी का दाह संस्कार हुई. जहां पिता प्रभु साह ने मुखाग्नि दी. इस दौरान दाह संस्कार में शामिल सभी लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़ी. लोगों ने कहा कि जो पिता का हाथ कन्यादान के लिए कुछ दिनों में उठने वाला था, वह आज मुखाग्नि के लिए उठा रहा है. पिता प्रभु साह में फूट फूट कर रो रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




