सैनिक रोड से बरामद युवक के शव की पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सांकेतिक तस्वीर
मोतिहारी के जरौखर थाना क्षेत्र से मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है. मृतक सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला 34 वर्षीय बूनी लाल महतो बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, मिर्गी के दौरे पड़ने के कारण उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है.
Motihari News: झरौखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती भंगाहा गांव स्थित सैनिक रोड से शनिवार को बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय बूनी लाल महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
Ghorasahan News: ससुराल आया था युवक
थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि मृतक बूनी लाल महतो अपने ससुराल झरौखर थाना क्षेत्र के कवैया गांव आया हुआ था. शनिवार को उसका शव भंगाहा गांव स्थित सैनिक रोड के पास मिला था.
मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत की आशंका
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि बूनी लाल महतो पहले से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान गिर जाने से उसकी मौत हुई होगी.
यूडी मामला दर्ज
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है.
यह भी पढ़ें: एमजीसीयू में आरबीआई का ई-बात कार्यक्रम, डिजिटल बैंकिंग पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










