Motihari: बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, किशोर की मौत, एक घायल
Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 05 Dec 2025 8:38 PM
बिजधरी थाना क्षेत्र के सतरघाट मार्ग स्थित सुन्दरापुर हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई,
Motihari: केसरिया. बिजधरी थाना क्षेत्र के सतरघाट मार्ग स्थित सुन्दरापुर हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के ढेकहाँ पंचायत वार्ड संख्या 9 निवासी झुलन महतो के 13 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजन कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके साथ घायल युवक का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में जारी है.
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पूरे परिवार में कोहराम मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही बिजधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रमा मांझी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










