Motiharai: छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा व महिला उत्पीड़न को ले किया गया जागरूक
Published by : AMRESH KUMAR SINGH Updated At : 04 Sep 2025 5:48 PM
सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम, जीएनएम व पारा मेडिकल संस्थान में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संकल्प जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ विमेन द्वारा दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ.
Motiharai: मोतिहारी. सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम, जीएनएम व पारा मेडिकल संस्थान में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संकल्प जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ विमेन द्वारा दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ. इनमें बाल विवाह, दहेज़- प्रथा, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, आपातकालीन सेवा नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम शिकायत नंबर 1930,लैंगिक भेदभाव संंबंधित जानकारी दी गयी. जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम, डब्लूसीडीसी व लैंगिक विशेषज्ञ निर्भय कुमार के द्वारा स्कूली छात्राओं को पीसी और पीएनडीटी की जानकारी दी गयी. मौके पर जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, एनएम स्कूल प्राचार्य संतोष तालिकोटी, जीएनएम स्कूल के प्राचार्य प्रियंका सूमन भारती, प्रधान सहायक संजय यादव, रितेश कुमार , लेखा सहायक शैलेश कुमार सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










