कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 69 केंद्रों पर शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा जिले के 69 केंद्रों पर सोमवार को शुरू हुई.
मोतिहारी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा जिले के 69 केंद्रों पर सोमवार को शुरू हुई. प्रथम पाली की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से निकलने वाले परीक्षार्थी हंसी-खुशी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे थे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आज की परीक्षा अच्छी गयी है. परीक्षार्थी बाहर निकलते हैं परिजन भी परीक्षार्थियों से पूछने लगे कि कितने नंबर का जवाब लिखे हो. परीक्षार्थियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद से अनुरूप हिंदी और उर्दू की परीक्षा संपन्न हुई है. परीक्षा शुरू होने के साथ प्रशासन द्वारा दिखाई गयी शक्ति को लेकर अभिभावक परीक्षा केंद्र के आसपास भी नहीं नजर आए छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के बाद अधिकतर अभिभावक केंद्र से दूर चले गए वहीं परीक्षा केंद्र से दूर रहकर अभिभावक अपने बच्चों का हाल जानने के लिए रहे बेचैन.
परीक्षा के लिए प्रशासन की रही कड़ी चौकसी
पहले दिन चाक-चौबंद व्यवस्था दिखी इस दौरान केंद्र पर तैनात जवान सजग रहें यही कारण है कि परीक्षा होने के बाद केंद्रों के आसपास पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा. जिला मुख्यालय के कई परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद लोगों को केंद्र से दूर हटाने के लिए निर्देश देते रहे. वहीं प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए कि परीक्षा में नकल करने वालों की खैर नहीं है.मोबाइल से सीट प्लान की फोटो खींच रहे थे परीक्षार्थीपरीक्षा केंद्रों पर छात्रों की इतनी भीड़ हो गई थी कि छात्र मोबाइल से सीट प्लान की फोटो खींचकर उसे समझ रहे थे. एमएस कॉलेज,एलएनडी, मंगलसेमिनरी आदि केंद्रों पर छात्र मोबाइल से ही सीट प्लान की तस्वीर खींच रहे थे. भीड़ के कारण छात्रों को सीट प्लान देखने में काफी परेशानी हो रही थी.
देर हुई तो दौड़कर पहुंचे परीक्षा केंद्रों पर
परीक्षा में पहुंचने में देर हुई तो कोई छात्र छात्राएं दौड़कर परीक्षा केंद्र पहुंचे. दूसरी पाली में शहर में कुछ जगहों पर जाम लग गया था इसलिए परीक्षार्थी दौड़ते हुए केंद्र की ओर जा रहे थे.प्रथम पाली के छात्र सुबह 730 बजे से हीं केंद्र पर पहुंच चुके थे.करिब आठ बजे से इंट्री शुरू हो गयी. कतारबद्ध परीक्षार्थियों की जांच की गयी उसके बाद इंट्री मिली. छात्रों की जांच पुरुष शिक्षकों के द्वारा व छात्राओं की जांच शिक्षिकाओं के द्वारा की गयी.परीक्षा केंद्र से पहले छात्रों ने मंदिर में लगाई हाजिरीमैट्रिक की परीक्षा में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने माथे पर टेंशन साफ देखी जा सकती थी परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले सुबह से ही छात्रों ने मंदिरों में माथा टेका. स्टेशन के दुर्गा मंदिर और चांदमारी के माई स्थान में सुबह परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे जबकि कई परीक्षार्थी बाहर से हैं प्रणाम करके परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो गये.
प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने पर पर रही जाम की स्थिति
प्रथ्म पाली की परीक्षा समाप्त होने पर शहर के कई जगहों पर जाम की स्थिति उतपन्न हो गई.स्टेशन रोड ,अस्पताल चौक मीना बजार रोड आदि जगहों पर गाडियाॅ रेगती रही.प्रथम पाली के परीक्षार्थियों के निकलने से पहले द्वितीय पाली के परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुच गए.जब प्रथम पाली के परीक्षार्थी केन्द्र से निकले तो सडक पर जाम की स्थिति हो गयी. मंगलसेमिनरी,एमजेके कन्या इंटर कॉलेज ,एलएनडी काॅलेज व जिला स्कूल के परीक्षार्थियों व अभिभावकों के एक साथ रोड पर आजाने से गाडियो की गति थम सी गयी. ज्यों-ज्यों परीक्षार्थी अपने गंतव्य की ओर बढ़ते गए जाम समाप्त होता गया.आदर्श परीक्षा केंद्र को बनाया गया आकर्षक
आदर्श परीक्षा केंद्र जिला स्कूल की सजावट फूल व गुब्बारे से की गयी थी. मेन गेट से परीक्षा हॉल तक कारपेट लगाए गए थे. आदर्श परीक्षा केन्द्र जिला स्कूल के केन्द्राधीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि परीक्षा केन्द्र की सजावट की गई है.सभी कमरे के गेट के साथ -साथ मेन गेट की सजावट फूल व गुब्बारे से की गई है.मुख्य गेट पर आदर्श परीक्षा केन्द्र का वैनर लगा दिया गया है.परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों के लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था की गई है.इसके अलावे पेय जल की व्यवस्था की गई है.वहीं मंगल सेमिनरी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों का स्वागत गुलाब के फूल से किया गया. केन्द्राधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षार्थियों का स्वागत गुलाब के फूल से किया गया है. शिक्षिकाओं के द्वारा छात्राओं को गुलाब के फूल दिए गए है.विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थी हुए वंचित
प्रथम दिन निर्धारित समय के बाद केन्द्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हुए.प्रथम पाली में नाै बजे तथा द्वितीय पाली में 1.30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्रों का गेट बंद कर दिया गया था.उसके बाद पहुचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित होना पडा.मंगल सेमिनरी परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधिक्षक उमेश कुमार की माने तो प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दाे परीक्षार्थी गेट बंद होने के बाद केन्द्र पर पहुची थी जिन्हे परीक्षा से वंचित होना. वहीं जिला स्कूल केन्द्र के केन्द्राधिक्ष रोहित कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली में तीन परीक्षार्थी विलंब से आए थे जो परीक्षा में शामिल नहीं हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




