ePaper

मेन रोड, परेउआ रोड के साथ-साथ भेलाही रोड पर भी बनेगा ओवरब्रिज

Updated at : 22 Mar 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
मेन रोड, परेउआ रोड के साथ-साथ भेलाही रोड पर भी बनेगा ओवरब्रिज

प्रखंड के हरैया स्थित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. पथ निर्माण विभाग और रेलवे के बीच हुई आपसी सहमति के बाद रक्सौल में ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

रक्सौल. प्रखंड के हरैया स्थित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. पथ निर्माण विभाग और रेलवे के बीच हुई आपसी सहमति के बाद रक्सौल में ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसपर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के अथक प्रयास से रक्सौल में गुमटी संख्या 33 व 34 व रक्सौल-भेलाही गुमटी संख्या 18 सैनिक रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि रेलमंत्री का बेतिया आना काफी सुखद रहा. इस आरओबी के निर्माण की स्वीकृति का श्रेय डॉ. संजय जायसवाल का है. विधायक श्री सिन्हा ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 में बिना राशि आवंटन के ही ओवरब्रिज का शिलान्यास कर दिया गया था, लेकिन राशि मार्क नहीं की गयी. जिससे कार्य में विलंब हुआ. अब ओवरब्रिज निर्माण होने से रक्सौल के नागरिकों को लाभ मिलेगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, उपसभापति प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा, भाजपा नेता अजय पटेल, लालबाबू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन