एयरफोर्स के हवाई जहाज व हेलीकाप्टर का होगा हवाई मार्च, पारा कमांडों आज दिखायेंगे अपने करतब

शौर्य वेदनम उत्सव कार्यक्रम के तहत मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एयरफोर्स के हवाई जहाज व हेलीकाप्टर हवा में मार्च करेंगे और अपना करतब दिखायेंगे.
मोतिहारी. शौर्य वेदनम उत्सव कार्यक्रम के तहत मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एयरफोर्स के हवाई जहाज व हेलीकाप्टर हवा में मार्च करेंगे और अपना करतब दिखायेंगे. इसमें आकाश गंगा टीम, पारा कमांडो आदि शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन 07 व 08 मार्च को गांधी मैदान में आयोजित किया गया है. बिहार-झारखंड के सब एरिया जीओसी विकास भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन राज्यपाल आरिफ महम्मद खान करेंगे. वहीं रोजगार मेला का उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष सांसद राधामोहन सिंह करेंगे. बताया कि भारत में निर्मित टैंक, बम विस्फोटक यंत्र, रिबोटिक, श्वान ड्रोन आदि को मोतिहारी व बिहार के लोग नजदीक से देखेंगे, जिसका प्रदर्शन सुबह 10 बजे से गांधी मैदान में होगा. इस दौरान पूर्वी चंपारण व बिहार के पूर्व सैनिकों के रोजगार के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना स्टॉल लगायेगी. आमलाेगों के लिए भी गेट संख्या 04, 05, 06, 07 आदि से प्रवेश है. शौर्य वेदनम उत्सव बंगलोर, रांची, पूणे में हुआ है, लेकिन बिहार में यह पहली बार है, जहां लोग बाइर्क्स टीम का भी प्रदर्शन देखेंगे. यहां बता दें कि गुरुवार की सुबह सेना के फाइटर जेट विमान ने आकाश में उड़ान भरी और अभ्यास किया, जिसे लोग शुक्रवार को आंखों के सामने देखेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




