एसडीओ कोर्ट में अधिवक्ताओं ने दंपति को पिटा, मामला दर्ज

अनुमंडल न्यायालय में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब अधिवक्ताओं ने सुनवाई के दौरान दंपति की पिटाई कर दी.
चकिया. अनुमंडल न्यायालय में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब अधिवक्ताओं ने सुनवाई के दौरान दंपति की पिटाई कर दी.मामला मंगलवार का बताया जाता है. घटना कुमकुम देवी बनाम संतोष कुमार के धारा 126 बीएनएसएस के अंतर्गत वाद संख्या 1301एम/2024 सुनवाई के ठीक बाद की है.जब दूसरे पक्ष के अधिवक्ता अभिषेक कुमार संतोष कुमार के साथ गाली-गलौच करते हुए उलझ गए और मारपीट करने लगे. इसी दौरान अधिवक्ता अभिषेक कुमार के सहयोग के लिए अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह और राममनोहर कुमार सिंह भी आ गए.सभी ने मिलकर संतोष कुमार और उनकी पत्नी सुनीता कुमारी की पिटाई कर दी.अचानक घटी इस घटना से न्यायालय परिसर में अफरातफरी मच गई.मौके पर मौजूद गार्ड के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया. इस मामले में पीड़ित संतोष कुमार ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है.वहीं घटना पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने भी स्थानीय थाने को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की बात कही है.अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए पत्र में तीनों अधिवक्ताओं द्वारा मारपीट करने तथा न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है.पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




