Motihari news: नदी में डूबने से एक बच्चा की मौत, मचा कोहराम

खैराघाट गांव स्थित सिकरहना ( बूढ़ी गंडक ) नदी में गुरुवार की दोपहर एक बच्चा डूब गया, जिसका घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
Motihari news: बंजरिया. थाना क्षेत्र के खैराघाट गांव स्थित सिकरहना ( बूढ़ी गंडक ) नदी में गुरुवार की दोपहर एक बच्चा डूब गया, जिसका घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत बच्चा थाना क्षेत्र के खैराघाट गांव निवासी सरमी मुखिया का 9 वर्षीय पुत्र सुजित कुमार है. घटना के बाद मृत बच्चा की मां, पिता सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार नदी किनारे खेत में मृत बच्चा के परिजन मक्का का खेती किए हैं. जहां वह उक्त बच्चा खेल रहा था. इसी दौरान वह नदी में जा गिरा. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मामले में अग्रतर करवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




