दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला में 91 यंत्रों की हुई बिक्री

Published by :SATENDRA PRASAD SAT
Published at :11 Mar 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला में 91 यंत्रों की हुई बिक्री

जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला के दूसरे दिन उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को आय दुगुनी करनी हो तो आधुनिक यंत्रों का प्रयोग करना होगा.

विज्ञापन

मोतिहारी. जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला के दूसरे दिन उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को आय दुगुनी करनी हो तो आधुनिक यंत्रों का प्रयोग करना होगा. कहा कम श्रम में आधुनिक यंत्रों से किसान अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते है तथा अपनी आमदनी को दुगुना कर सकते है. वहीं सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण सुरेन्द्र भारती ने कहा कि किसान खेती करते समय खेती में कुल लागत के डाटाबेस का संधारण नहीं करते है, जिससे बाद में यह पता नहीं चल पाता है कि उन्हें खेती करने में कितना हानी या मुनाफा हुआ है.

वहीं किसान अगर परंपरागत तरीके से एक एकड़ में खेती करता है तथा उतना ही रकबा में आधुनिक यंत्रों का उपयोग कर खेती करता है तथा उसका डाटाबेस तैयार करता है तो पता चलेगा कि कितना मुनाफा हुआ है. साथ ही फसल अवशेष के बारे में बताया गया कि फसल अवशेषों को खेतों में नहीं जलाये. चूंकि फसल जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं उपयोग जीवाणु बर्बाद हो जाते है सािा ही वातावरण भी प्रदूषित होता है. माैके पर सभी कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रगतिशील किसान मौजूद थे.

मेले में यंत्रों के लगाये गये थे 17 स्टॉल

मेले में जुताई, बुआई, सिंचाई, पौधा संरक्षण, फसल कटनी, खाद संस्करण संबंधी फसल अवशेष प्रबंधन संबंधी विभिन्न प्रकार के आधुनिक यंत्र का प्रदर्शनी किसानों के लिए लगाया गया था. दो दिनों में 91 यंत्रों की बिक्री हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन